Tuesday, December 9, 2025

कोरबा : दीपका पुलिस द्वारा गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2030 लीटर डीजल और दो बोलेरो वाहन किया गया जप्त

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में गेवरा खदान में गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 20.10.2024 को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि गेवरा खदान से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से डीजल की चोरी की जा रही है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबीर सूचना प्राप्त कर डीजल चोरी करने वाले गिरोह को खदान क्षेत्र से पकड़ा गया और उनके कब्जे से 58 जारीकेन में 2030 लीटर डीजल और घटना में उपयोग किए 2 नग बोलेरो वाहन को जप्त किया गया है और घेराबंदी कर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Latest News

संसद में वंदे मातरम् पर घमासान: दूसरे दिन भी तेज हुई बहस, अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला

नई दिल्ली। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर संसद में चल रही ऐतिहासिक बहस का...

More Articles Like This