दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित

Must Read

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित

नईदिल्ली- किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित करने जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को इस शर्त पर दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी है कि वे ट्रैक्टर-ट्राली का इस्तेमाल नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा समेत देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में किसान आज दिल्ली पहुंचेंगे। हालांकि पुलिस ने सीमित संख्या में प्रदर्शनकारियों को शामिल होने की अनुमति दी है। किसान महापंचायत में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।

दिल्ली पुलिस ने इस शर्त के साथ किसानों के जमावड़े की अनुमति दी है कि महापंचायत में न तो 5000 से अधिक प्रतिभागी होंगे और न ही आयोजन स्थल के पास ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जाने की अनुमति होगी। इससे पहले महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में किसान रवाना हुए। अधिकतर किसान ट्रेनों से गए तो कुछ ने निजी वाहन से जाना उचित समझा। पिछले दिनों पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने किसानों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियों से जाने पर एतराज जताया था। इसे देखते हुए किसान इस बार ट्रेनों और बसों में रवाना हुए हैं।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This