King Cobra – किंग कोबरा को लेकर छत्तीसगढ़ में होगा सर्वे…

Must Read

किंग कोबरा को लेकर छत्तीसगढ़ में होगा सर्वे…

रायपुर – छत्तीसगढ़ में किंग कोबरा की प्रजाति को सुरक्षित करने अब सर्वे की तैयारी की जा रही है। सर्वे की जिम्मेदारी नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी को दी गई है। बताया जा रहा है कि सोसायटी द्वारा किंग कोबरा के सर्वे के साथ-साथ स्थानीय लोगों को इससे जागरूक भी करेगी और विभाग को इसकी संपूर्ण जानकारी देगी। सर्वे का यह काम पूरा 1 साल तक चलेगा।

डॉक्टर ने फोन पर करा दी महिला की डिलीवरी, अब चुकाना होगा 50 लाख रुपए…

अविरल मिलने वाले जीव जंतुओं की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के कार्य शासन द्वारा कराए जाते हैं ताकि उनकी प्रजाति को विलुप्त होने से बचाया जा सके। छत्तीसगढ़ में भी किंग कोबरा की सुरक्षा को लेकर सर्वे का कार्य जल्द ही शुरू किया जा रहा है।

कॉलेज छात्र-छात्राओं के लिए बस फ्री, मुख्यमंत्री ने मुफ्त परिवहन योजना किया लांच…

किंग कोबरा अक्सर दुनिया के दक्षिण और दक्षिण पूर्व हिस्सों में पाए जाने वाला सबसे विशाल और विषैला सांप है। यह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ज्यादा पाया जाता है। इस सर्प की लंबाई अधिकतम 18 फीट तक होती है। यह एक मात्र सर्प है जो अपना घोंसला बनाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के बंगले का किया घेराव…

इंटरनेशनल यूनियन फॉर्म कंजर्वेशन ऑफ नेचर द्वारा किंग कोबरा को संकटग्रस्त घोषित किया गया है। भारत में इसे वन्य जीव अधिनियम 1972 के अंतर्गत सूची में शामिल किया गया है। जानकारों का दावा है कि दुनिया भर में किंग कोबरा की संख्या लगातार घट रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This