Tuesday, December 9, 2025

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान — बेटे के जन्म से खुशी की लहर

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों ही कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कटरीना कैफ ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा एक प्यारे इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए की थी। तब से ही उनके फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब आखिरकार वह इंतज़ार खत्म हुआ और दोनों माता-पिता बन गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विक्की कौशल इस समय मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है और घर को खास तरीके से सजाया गया है।

फैंस और बॉलीवुड से बधाइयों की बौछार
जैसे ही बेटे के जन्म की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर #VickyKatrina और #BabyKaushal ट्रेंड करने लगे। कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट कर इस कपल को बधाई दी।

कटरीना-विक्की की लव स्टोरी भी रही खास
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शानदार शादी की थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

Latest News

ग्राम खमढोड़गी में प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा: औषधीय पौधों की खोज, संरक्षण और संवर्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

जगदलपुर से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के लिए सम्मानित हुए मनीष अहीर प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा एवं ग्राम खंमढोड़गी के...

More Articles Like This