Tuesday, February 24, 2026

लेह हिंसा के बाद कारगिल बंद, चार की मौत और 70 से ज्यादा घायल

Must Read

जम्मू। लेह में बुधवार को हुई हिंसक झड़पों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस घटना में चार नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए। इसके विरोध में कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने पूर्ण बंद का आह्वान किया, जिससे शुक्रवार को कारगिल में जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया।

शांति बहाली के प्रयास में लद्दाख प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। वहीं, पुलिस ने अब तक कांग्रेस काउंसलर समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारियों का सिलसिला लगातार जारी है।

उपराज्यपाल ने पुलिस को निर्देश दिया है कि हिंसा फैलाने और भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This