कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार ,आरोपी पिता गिरफ्तार

Must Read

कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार ,आरोपी पिता गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया है। कलयुगी पिता से परेशान पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला अलवर शहर का है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता अपनी मौसी और नाना के साथ थाने में आई और थाने पर रिपोर्ट दी कि उसके पिता के द्वारा उसकी मां के साथ मारपीट की जाती थी। जिसके बाद उसकी मां उसे छोड़कर चली गई।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र उस वक्त महज चार साल थी। उसके बाद से वह पिता के साथ रहती थी। पीड़िता के मुताबिक, मां के जाने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद पिता की हरकतों से तंग आकर उसकी दूसरी पत्नी भी अपने पीहर चली गई। पीड़िता का आरोप है कि पिछले दिनों उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के मुताबिक करीब एक साल से पीड़िता के साथ दुष्कर्म हो रहा था। परेशान पीड़िता ने यह घटना अपनी मौसी और नाना को बताई थी। उस वक्त पीड़िता के नाना और उसकी मौसी ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी और पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। राजस्थान में लगातार बढ़ रहे अपराध में अलवर का नाम काफी पहले आता है। यहां महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार के मामले पहले से ही पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके हैं।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This