जूनियर डॉक्टर्स बने चाय वाला, इन मांगों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन…

Must Read

जूनियर डॉक्टर्स बने चाय वाला, इन मांगों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन…

रायपुर- स्टायफंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने एमडी, एमएस चायवाला बनकर अनोखा प्रदर्शन किया। ओपीडी की शादी इमरजेंसी सेवाएं जूनियर डॉक्टरों ने बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि इस बार मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी। जूनियर डॉक्टरों का यह हड़ताल 3 दिन से जारी है।

जूनियर डॉक्टर लंबे समय से स्टायफंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जो पिछले चार-पांच साल से नहीं बढ़ा है। छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टरों को काफी कम स्टायफंड मिल रहा है जो अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ही कम है। पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री ने स्टायफंड बढ़ाने का भरोसा तो दिल आया था लेकिन मांग पूरी नहीं हुई थी, जिसे नाराज जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में हड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार को हड़ताल के तीसरे दिन भी अस्पताल परिसर ने डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

हड़ताल के तहत इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। हालांकि, मरीजों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जूनियर डॉक्टरों द्वारा अस्पताल परिसर में ही समानांतर ओपीडी का संचालन किया जा रहा है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This