Monday, October 20, 2025

पत्रकार और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा, 30 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तत्काल NKH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

विनोद सिन्हा लंबे समय से पत्रकारिता और समाचार पत्र वितरण क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने ना केवल पत्रकारिता में अहम योगदान दिया, बल्कि अखबार वितरकों की समस्याओं और हकों के लिए भी लगातार संघर्ष किया। उनके नेतृत्व में वितरक संघ को संगठित पहचान मिली थी।

उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Latest News

20 October Horoscope : बड़ी दिवाली पर इन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों से एक अच्छी...

More Articles Like This