सूने मकान से लाखों के जेवरात हुए चोरी, महिला के गले से मंगलसूत्र ले गए चोर

Must Read

सूने मकान से लाखों के जेवरात हुए चोरी, महिला के गले से मंगलसूत्र ले गए चोर

रायपुर- सरस्वती नगर और माना थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक चोर ने घर में सो रही महिला के गले से मंगलसूत्र काटकर चोरी कर ले गया, जबकि माना में अज्ञात चोर ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सरस्वती नगर के कोटा स्थित सतनामीपारा में रहने वाली भारती पात्रे ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके गले से मंगलसूत्र काटकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि गहरी नींद में होने की वजह से महिला को चोरी होने की भनक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने के बाद महिला को गले से मंगलसूत्र काटकर ले जाने की जानकारी मिली।

माना निवासी संदीप मंडल ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके सूने मकान से एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। संदीप ने पुलिस को बताया है कि वह दीवाली मनाने अपनी पत्नी के साथ पाखंजूर गया था। शुक्रवार को वह वापस लौटा तो देखा कि अज्ञात चोर ने उसके मकान की खिड़की की ग्रिल काटकर और अलमारी का लाक तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चुरा लिया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This