जांजगीर-चांपा। जिले में नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा जी की प्रतिमा/पंडाल का आयोजन किया गया है। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने यातायात रूट और पार्किंग व्यवस्था की घोषणा की है।
पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो चुका है। दर्शनार्थियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं:
बलौदा और सरखो की ओर से आने वाले दर्शनार्थी: अपने वाहन को नैला प्राइमरी स्कूल और नैला बस स्टैंड के पास पार्क करें।
अकलतरा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी: वाहन को शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर, जय भारत स्कूल, और हॉलैंड ट्रेक्टर के पीछे बनी पार्किंग में खड़ा करें।
केरा रोड की ओर से आने वाले दर्शनार्थी: वाहन को तहसील चौक के सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड, और मिशन कंपाउंड में पार्क करें।
चांपा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी: वाहन को हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट, हैंडबॉल ग्राउंड, चौपाटी, पुराना हॉस्पिटल, और नहर पार से नहरिया बाबा रोड के नीचे नैला की ओर जाने वाले रोड में बने पार्किंग में खड़ा करें।
यातायात व्यवस्था के तहत कुछ मार्ग वन-वे कर दिए गए हैं:
नैला स्टेशन जाने वाले वाहन: शारदा चौक होते हुए नेभनदास गली से नैला स्टेशन (वन वे)।
स्टेशन से जांजगीर आने वाले वाहन: अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होते हुए (वन वे)।
बीटीआई चौक से नेताजी चौक की ओर आने वाली 4 व्हीलर गाड़ियां: लिंक रोड पर प्रतिबंधित, लेकिन नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर जाने की अनुमति।
नेताजी चौक से नैला की ओर जाने वाले चारपहिया वाहन: अग्रवाल प्रिंटर्स तक मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित।
