*जगदलपुर: डीजे संचालक पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही, कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज*

Must Read

जगदलपुर, 06 सितंबर: शहर में देर रात तक अत्यधिक आवाज में डीजे बजाने के कारण बस्तर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में की गई।

पुलिस ने संचालक अमन देवांगन (25 वर्ष) और चरण सिंग गोयल (23 वर्ष) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उनके साउंड सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स जब्त कर लिए गए।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। पुलिस अधिकारी शिवानंद सिंह, परिमल दास, अनंत बघेल, रवि सरदार और युवराज सिंह ठाकुर ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This