IED ब्‍लास्‍ट में ITBP का एक जवान घायल, एसपी पुष्कर शर्मा ने की पुष्टि

Must Read

ITBP jawan injured in IED blast, SP Pushkar Sharma confirmed

ITBP jawan injured in IED blast : छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आइईडी ब्‍लास्‍ट में आइटीबीपी का एक जवान घायल हो गया। हालांकि जवान को मामूली चोटें आई हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती किया गया। नारायणपुर के एसपी पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, यह घटना धनोरा थाना से 2 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में हिकपोला जंगलों की है। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान एक आइईडी बरामद किया है, जिसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है। खबरों के अनुसार घायल जवान मनोज यादव आइटीबीपी के 29वीं बटालियन का जवान है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This