Monday, February 23, 2026

Israeli Army Claims : हमास द्वारा लौटाए गए शवों में एक बंधक का शव नहीं

Must Read

नई दिल्ली। इजरायल सेना ने बुधवार को घोषणा की कि हमास द्वारा युद्धविराम समझौते के तहत लौटाए गए चार शवों में से एक बंधक का शव सही नहीं था। फोरेंसिक जांच में पाया गया कि यह शव किसी भी बंधक से मेल नहीं खाता।

सेना ने हमास को चेतावनी दी है कि सभी मृत बंधकों को लौटाने के लिए आवश्यक कदम उठाना होंगे। जानकारी के अनुसार, हमास ने सोमवार से अब तक कुल 20 जीवित बंधक और 8 शव इजरायल को सौंपे हैं। लौटाए गए शवों में 6 इजरायली, 1 नेपाली और 1 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

इजरायली अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और युद्धविराम समझौते का पालन करना बेहद जरूरी है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This