स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य पर मंडरा रहा खतरा? क्या है पूरा मामला…..

Must Read

स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य पर मंडरा रहा खतरा? क्या है पूरा मामला…..

रायपुर- छत्‍तीसगढ़ के रायपुर जिले में संचालित कई स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भौतिकी विषय के व्याख्याता नहीं हैं। लैब अटेंडर के भरोसे भौतिकी विषय की कक्षाएं चल रही हैं। जहां पर वैकल्पिक व्यवस्था करके विषय की पढ़ाई करवाई जा रही है। ज्यादा दबाव होने के कारण शिक्षक विषय पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित है।

अरुंधती देवी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यायलय आरंग में भौतिकी, प्रियदर्शनी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय नेवरा तिल्दा में भी भौतिकी विषय के शिक्षक नहीं हैं। इन दोनों स्कूलों में भौतिकी की पढ़ाई लैब अटेंडर के भरोसे चल रही है।

इसके अलावा काशीराम शर्मा शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भनपुरी, स्वामी आत्मानंद विद्यालय खरोरा में वाणिज्यिक विषय के शिक्षक नहीं हैं। विषय विशेषज्ञ न होने के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में है। नवंबर और आधा दिसंबर का महीना चुनाव में बीत जाएगा। छात्रों के पास बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए महज एक से डेढ़ महीने का समय बचेगा। स्कूलों में भौतिकी, गणित, वाणिज्य जैसे मुख्य विषयों के व्याख्याता नहीं हैं।

प्राचार्यों ने बताया कि विभाग को कई बार पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। कई स्कूलों में तो जुलाई-अगस्त से ही शिक्षक नहीं हैं। वहां पर तो बच्चों की स्थित तो बेहद चिंताजनक है। बिना शिक्षकों के निजी स्कूलों को टक्कर कैसे दे पाएंगे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This