Saturday, February 21, 2026

राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं या नहीं? हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट

Must Read

लखनऊ  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई।

अंजुमन इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा निकाली गई “जय भीम पदयात्रा”, युवाओं ने संविधान मूल्यों के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा- ‘राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं या नहीं, इस पर 10 दिन में जवाब दें। भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने एक स्टेटस रिपोर्ट पेश की।

कोर्ट ने इसे अपर्याप्त माना और सरकार को और स्पष्ट जवाब देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है और इसमें देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

केंद्र सरकार ने इसका जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) सूर्यभान पांडेय ने बताया, राहुल की तरफ से कोई वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने पूछा है कि केंद्र साफ करे कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या ब्रिटिश। अगली सुनवाई 5 मई को होगी।

    Latest News

    Supreme Court Gives Donald Trump A Major Blow : टैरिफ नीति ‘अवैध’ करार, भारत को मिली राहत – अब 18% के बजाय देना होगा...

    वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी और विवादास्पद टैरिफ नीति को असंवैधानिक करार देते...

    More Articles Like This