छत्तीसगढ़ में KG से लेकर PG तक की शिक्षा फ्री? तेंदूपत्ता को लेकर बड़ी घोषणा…

Must Read

छत्तीसगढ़ में KG से लेकर PG तक की शिक्षा फ्री? तेंदूपत्ता को लेकर बड़ी घोषणा…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे के तहत छत्‍तीसगढ़ पहुंचे हैं। जहां कांकेर में आज राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर में दो चुनावी घोषणाएं की। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बच्चों को KG से लेकर PG तक की शिक्षा फ्री में मिलेगी। साथ ही साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चार हजार रुपए प्रति बोरा मानक पर तेंदूपत्‍ता की खरीदी होगी।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला कि “आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, उद्योगपतियों को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार देश के बड़े उद्योगपति के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार भी उद्योगपति के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि “हमारी सरकार बनते ही हमने दो घंटे में वो कर दिखाया जो भाजपा ने कहा था कि ये नहीं हो सकता। 26 लाख किसानों को 23 लाख करोड़ रुपए दिये गए, 5 लाख मजदूरों को 7000 रुपए दिए गए।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This