Monday, February 23, 2026

IRCTC की वेबसाइट और एप सुबह 9 बजे से डाउन:टिकट बुकिंग में परेशानी, अफसरों ने तकनीकी वजह बताई

Must Read

नई दिल्ली।’ दिवाली से पहले आज यानी, 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप डाउन हो गए। लोग सुबह 9 बजे से रेल टिकट बुक नहीं कर पा रहे। IRCTC की दूसरी सर्विसेज इस्तेमाल करने में भी परेशानी हो रही है।

आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के मुताबिक सुबह 9:00 बजे से लोगों ने साइट और एप डाउन होने की शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी थी। सुबह 11 बजे तक करीब 6,000 लोग इसे रिपोर्ट कर चुके थे।

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक वेबसाइट पर 49%, एप पर 37% और स्टेशन से टिकट लेने वाले 14% लोगों ने शिकायतें की हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस पर नाराजगी जता रहे हैं। इधर, IRCTC के अधिकारियों ने कहा है कि साइट और एप तकनीकी कारणों से डाउन हुए हैं।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This