Sunday, February 15, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध चौथे दिन भी जारी, इजराइल ने ईरानी विदेश मंत्रालय पर किया हमला

Must Read

तेहरान/तेल अवीव.ईरान और इजराइल के बीच चौथे दिन भी लड़ाई जारी है। इजराइल ने रविवार रात ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इससे एक दिन पहले इजराइली सेना ने ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में अब तक 224 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 1,277 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिका में स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप ने ईरान में 406 लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

ईरान ने भी इजराइल पर पलटवार किया है। ईरान ने सोमवार सुबह सेंट्रल इजराइल में 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 घायल हुए। अब तक इजराइल में ईरानी हमलों में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि करीब 500 घायल हुए हैं।

    Latest News

    CG Congress : कांग्रेस में बगावत, नई कार्यकारिणी के बाद 17 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

    CG Congress  सूरजपुर। सूरजपुर जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी के भीतर...

    More Articles Like This