उद्योगों को मिलेगी संपत्ति कर से मुक्ति, अध्यक्ष ने आदेश का किया स्वागत

Must Read

उद्योगों को मिलेगी संपत्ति कर से मुक्ति, अध्यक्ष ने आदेश का किया स्वागत

कोरबा – जिला उद्योग अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने उद्योगों को संपत्ति कर से मुक्त करने की जारी आदेश का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ उद्योग जगत दोहरे करारोपण व्यवस्था से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा था। निगम द्वारा भी संपत्ति कर जमा करने दबाव बनाया जा रहा था।

उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उद्योग विभाग द्वारा स्थापित उद्योगों को राहत देने स्थाई समाधान की मांग की थी, इस पर पहल हुई है। पत्र में उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने संपत्ति कर मुक्त करने के दिशा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरी प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के सहयोग का भी जिक्र किया है।

Latest News

लोहारीडीह कांड : दुर्ग जेल में बंद महिलाओं से मिलने पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

दुर्ग. गृह मंत्री विजय शर्मा केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद कवर्धा मामले के आरोपियों से मुलाकात करने पहुंचे हैं....

More Articles Like This