Tuesday, January 27, 2026

2025 में देश की जनसंख्या 146 करोड़ होने की संभावना

Must Read

दिल्ली  ,साल 2025 में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 0.9% रहेगी। 2025 में भारत की जनसंख्या 146 करोड़ होने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र सोशल-इकोनॉमिक एजेंसी UNDESA ने अप्रैल 2023 में भारत की आबादी चीन के बराबर 142 करोड़ होने या इससे ज्यादा होने का अनुमान जताया था।

UNDESA के मुताबिक भारत में 2035 तक उत्पादकता में इजाफा होगा। इसका कारण है कि गैरकामकाजी आबादी (15 साल से कम और 64 से अधिक) की कामकाजी आबादी (15 से 64 साल) पर निर्भरता अगले 11 साल तक लगातार घटने के आसार हैं।

नेशनल सेंसस यानी राष्ट्रीय जनगणना अगले साल 2025 से शुरू होगी। इसके 2026 के शुरुआती महीने में खत्म होने की उम्मीद है। हर दस साल में होने वाली जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन काेराेना के कारण ये टलती रही। लेकिन अब जनगणना को हरी झंडी मिल गई है।

जनगणना 2025 के आंकड़ों से कई नए जानकारियां सामने आएंगी। 2021 में जनगणना नहीं होने के कारण संयुक्त राष्ट्र, वर्ल्ड बैंक और अन्य एजेंसियों के डेटा से जनगणना के फाइनल डेटा का मिलान करना भी दिलचस्प होगा। भारत की 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, देश की जनसंख्या 121 करोड़ से ज्यादा थी।

एक अनुमान के मुताबिक 2062 के बाद भारत की आबादी में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। सरकारी डेटा के मुताबिक देश में सालाना जनसंख्या वृद्धि दर 2011 में 1.64% थी, ये आजादी के बाद सबसे कम थी, केवल 1951 में ये दर 1.25% थी, क्योंकि तब मृत्यु दर में बहुत अधिक तेजी दर्ज की गई थी।
इस बार डोर टू डोर जनगणना के अलावा लोगों को ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरकर खुद सारी डिटेल भरने का ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए, जनगणना प्राधिकरण ने एक स्व-गणना पोर्टल तैयार किया है। स्व-गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को आधार नंबर और मोबाइल नंबर को इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से भरना होगा।
    Latest News

    अंबेडकर शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल बसदेई मे मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस

    ग्राम पंचायत बसदेई स्थित अंबेडकर शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर गरिमामय ढंग...

    More Articles Like This