भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा संन्यास लेने जा रही है
नई दिल्ली- भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा संन्यास लेने जा रहीं हैं। सानिया अगले महीने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के बाद रिटायर हो जाएंगी। हाल ही में निजी जीवन में क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ रिश्तों को लेकर कई अफवाहों का दौर झेल रहीं सानिया ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।
डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में तीन-तीन मेजर खिताब जीतने वाली छह बार की मेजर चैंपियन इस साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन से करेंगी। वहां वे कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ जोड़ी बनाएंगी। ये प्रतियोगिता 16 जनवरी से शुरू होगी।