Tuesday, February 24, 2026

भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, सौदा जल्द संभव

Must Read

भारत रूस से कुछ और S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है। ऐसे पांच सिस्टम की डील पहले ही हुई थी, जिनमें से 3 भारत को मिल चुके हैं। नई डील इनके अलावा होगी। एजेंसी के मुताबिक, दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के समय डील पर बातचीत हो सकती है।

यह वही डिफेंस सिस्टम है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को हवा में ही मारकर नाकाम किया था।

भारत ने अक्टूबर 2018 में रूस के साथ 5 अरब डॉलर का समझौता किया था। उस समय अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि इस सौदे को आगे बढ़ाने पर वह CAATSA कानून के तहत भारत पर पाबंदी लगा सकता है।

भारत S-500 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर भी विचार कर रहा है। S-400 और S-500 दोनों ही मॉडर्न मिसाइल सिस्टम हैं। इसका इस्तेमाल एयर डिफेंस और दुश्मन के हवाई हमलों से बचने के लिए किया जाता है।

    Latest News

    Murder Case : CCTV में कैद हैवानियत , पुरानी रंजिश में नितिन की हत्या जान बचाने के लिए भागता रहा युवक

    Murder Case , ग्रेटर नोएडा — थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लुक्सर में मंगलवार को...

    More Articles Like This