India Squad For England ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषणा, हर्षित राणा को मिली जगह, देखें स्क्वाड और शेड्यूल

Must Read

India Squad For England ODI: चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए काफी अहम माना जा रहा है और उसी के अनुसार टीम में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भारत इस सीरीज के बाद सीधे चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए दुबई रवाना हो जाएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। जबकि, चैंपियंस ट्रॉफी की ही तरह इस सीरीज के लिए भी शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चोटिल जसप्रीत बुमराह को भी टीम में रखा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी की ही तरह इस सीरीज के लिए भी संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला है।

वनडे सीरीज के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा।

तारीख और समयमैच और स्थान
6 फरवरी, दोपहर 1:30 बजेपहला वनडे – नागपुर
9 फरवरी, दोपहर 1:30 बजेदूसरा वनडे – कटक
12 फरवरी, दोपहर 1:30 बजेतीसरा वनडे – अहमदाबाद
    Latest News

    India Women vs Australia Women : आखिरी वनडे में हीली का ‘विराट’ अवतार, 158 रन बनाकर क्रिकेट को कहा अलविदा

    India Women vs Australia Women , होबार्ट (तस्मानिया) — ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने...

    More Articles Like This