Sunday, November 16, 2025

भारत को सुपरपावर की लिस्ट में होना ही चाहिए

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली , रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने इंडिया को दुनिया की महाशक्तियों में शामिल करने की वकालत की है। इसके लिए उन्होंने कई वजहों का भी जिक्र किया। उन्होंने गुरुवार को सोची में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, विशाल आबादी और समृद्ध संस्कृति उसे यह दर्जा दिलाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि रक्षा उपकरणों का संयुक्त निर्माण मॉस्को और नई दिल्ली के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

पुतिन ने रूस के एक प्रमुख थिंक टैंक फोरम, वाल्डाई डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत को निस्संदेह ग्लोबल सुपरपावर की लिस्ट में जोड़ा जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी डेढ़ अरब आबादी है। दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं में इसका ग्रोथ सबसे तेज है। यहां प्राचीन संस्कृति है, इसके साथ ही यहां आगे विकास की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं।

पुतिन ने भारत के साथ रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि हम यह देख रहे हैं कि हमारे संबंध किस दिशा में और किस रफ्तार से विकसित होंगे, यह आज की वास्तविकताओं पर आधारित है। हमारे सहयोग का दायरा हर साल कई गुना बढ़ रहा है।

रूस के राष्ट्रपति ने रक्षा सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि देखिए भारतीय सशस्त्र बलों के पास कितने प्रकार के रूसी सैन्य हथियार और उपकरण इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस रिश्ते में बहुत भरोसा है। पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री  पिछले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कजान गए थे। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ संबंध हैं।

Latest News

Chhattisgarh firing news : अज्ञात हमलावरों ने युवक पर गोलियां चलाई, जामुल में पुलिस जांच

Chhattisgarh firing news : दुर्ग, 15 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर...

More Articles Like This