जगदलपुर:- 19/02/2026 भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर पूर्वी मंडल लगातार कर रही है शहर के विभिन्न वार्डों में जन चौपाल किया जा रहा है, इसी क्रम में जन चौपाल स्व: बलिराम कश्यप शक्ति केंद्र में जन चौपाल मंगल भवन बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर में कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ हमारे बस्तर अंचल तक पहुँचा है। जो क्षेत्र कभी विकास से दूर माना जाता था, आज वह नई आशा और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।बस्तर में सड़क, बिजली और मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विकास की रोशनी पहुँची है।
आज का भारत नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने बजट में महिलाओं को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना में घर का स्वामित्व महिलाओं के नाम पर देने को प्राथमिकता दी गई है, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक दर्जा मजबूत हुआ है।
भाजपा अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
जब महिला सशक्त होगी, तो परिवार सशक्त होगा जब परिवार सशक्त होगा, तो समाज सशक्त होगा और जब समाज सशक्त होगा, तो राष्ट्र सशक्त होगा साथियों, आज बस्तर बदल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार — हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचाएँ, हर पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाएँ और बस्तर को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।
इस दौरान पूर्व महापौर सफीरा साहू,एम. आई.सी सुरेश गुप्ता,रंजीत पांडे,पार्षद गिरजा गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष विक्रम,मीन साहू,शक्ति केंद्र प्रभारी योगेश मिश्रा,महामंत्री दिंगबर राव,संतोष बाजपयी,मंत्री राजा यादव,किरण दीवान,रितेश सोनी,शंकर राव,नीलम यादव,देवश्री भंडारी,अजय पाल सिंग,राजेश साव,अमित मेहरा,पुष्पा तिवारी,रीना राय,प्रियांजलि दास,माला दास,प्राचीन तिवारी सहित वार्डवासी,भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Must Read
