ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय गीत को मिला बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड

Must Read

ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय गीत को मिला बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान ऑस्कर अवार्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। दरअसल, भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया है। इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने भी ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर भारतीय सिनेमा को ऐतिहासिक और गर्व का अवसर प्रदान किया है। ‘नाटू नाटू’ गीत को मिले ऑस्कर पर पीएम मोदी ने भी तारीफ करते इसे ‘अद्वितीय’ बताया है।

पीएम मोदी ने RRR फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ को मिले ऑस्कर अवॉर्ड पर गीतकार और फिल्म निर्माताओं को बधाई देते हुए कहा है कि यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है। भारत इस उपलब्धि पर प्रफुल्लित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This