अंतरिक्ष की दुनिया में साथ साथ कदम बढ़ाएंगे भारत और अमेरिका

Must Read

अंतरिक्ष की दुनिया में साथ साथ कदम बढ़ाएंगे भारत और अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद कहा कि दोनों देश 2024 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के लिए सहमत हुए हैं। द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि दोनों देशों के संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण और अब तक के इतिहास में सबसे मजबूत, करीबी व गतिशील हैं।

बाइडन ने कहा, हम मिलकर दुनिया का साझा भविष्य बना रहे हैं। इसमें असीमित संभावनाएं हैं। सहयोग के नए क्षेत्रों को खोजने के लिए दोनों देशों की क्षमता से प्रभावित हूं। पीएम मोदी की इस यात्रा के साथ भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दिखा रहे हैं कि कैसे वे दुनिया भर में सकारात्मक बदलाव और बेहतर जगह बनाने के लिए काम कर रहे हैं। दोनों देश कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के निदान और उपचार के नए तरीके खोज रहे हैं। दोनों देश अंतरिक्ष अन्वेषण से संबंधित परियोजनाओं पर भी सहयोग कर रहे हैं। जिसमें 2024 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजना भी शामिल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, स्वास्थ्य सेवा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु संकट, क्वांटम सहित कंप्यूटिंग जैसी तकनीक, सेमीकंडक्टर पर सहयोग, रक्षा संबंधों पर अधिक सहयोग पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है। व्यापार पर दो अरब डॉलर से ज्यादा का नया निवेश हुआ है। बाइडन ने कहा, पीएम मोदी के साथ बहुत सार्थक मुलाकात हुई। खुला और समृद्ध हिंद प्रशांत के लिए क्वाड पर चर्चा हुई। हिंद प्रशांत में शांति ही दोनों देशों की साझा प्राथमिकता है। भारत और अमेरिका दोनों बाधा को अवसर में बदल रहे हैं। 2024 में भारतीय यात्री अंतरिक्ष में जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास में आज का दिन विशेष है। आर्टिमिस समझौते में शामिल होने की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा, हमने अंतरिक्ष सहयोग में ऊंची छलांग लगाई है। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This