इंडिया अलायंस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन करने का किया एलान

Must Read

इंडिया अलायंस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन करने का किया एलान

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों चुनाव आयोग द्वारा किया जा चुका है। वहीं अब सभी पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। वहीं इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन यानी (इंडिया अलायंस) ने अब दिल्ली के रामलीला मैदान में अपना शक्ति प्रदर्शन करने का एलान किया है। इस रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा रैली को संबोधित किया जाएगा। वहीं इस रैली का नाम ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ रखा गया है, जिसमें विपक्षी गठबंधन के कई नेता शामिल होने वाले हैं।

दरअसल कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे, जबकि सोनिया गांधी भी इस रैली में शामिल हो सकती हैं। वहीं इस रैली को लेकर जयराम रमेश ने जानकारी दी कि यह किसी व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है इसमें सभी दल के बड़े नेता शामिल होंगे, इसलिए इसे ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ नाम दिया जा रहा है। जानकारी देते हुए जयराम रमेश का कहना है की इस रैली में करीब 27-28 पार्टियां शामिल होंगी, जिसमें सभी INDIA गुट के नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले INDIA ब्लॉक ने 17 मार्च को मुंबई में रैली की थी।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This