छत्तीसगढ़ के इस जिले में मछुआरों के जाल में फंसी 80 किलो वजनी 6 फिट लम्बी मछली, इसे देख लोगों के उड़े होश

Must Read

In this district of Chhattisgarh, a 6 feet long fish weighing 80 kg got trapped in the net of fishermen.

कवर्धा। कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत सरोधा जलाशय में शाम को मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में एक बड़ी मछली फंसी, जिसका वजन 80 किलो और लंबाई 6 फिट बताई जा रही है। मछली मिलने के बाद मछली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। देखने के लिए लोगों की भीड़ सरोधा पहुंच गई।

बताया जा रहा कि 200 एकड़ में फैले इस सरोधा जलाशय में बहुत से अलग-अलग प्रजाति की मछलियां मिलती हैं। अब तक जलाशय में 40 किलोग्राम तक की ही मछली जाल में फंसी थी, लेकिन सोमवार को सुबह जाल फेंकने के बाद शाम को 80 किलो की मछली मिली।

जब जाल निकाला जा रहा था तो बड़ी और वजनदार अज्ञात चीज फंसे होने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे मछुआरे डरते हुए जाल बाहर निकाले तो देखा बड़ी मछली है। इसके बाद मछुआरों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मार्केट लाने पर देखने वालों की भीड़ लग गई।

मछुआरा पवन ने बताया कि उनकी समिति को सरोधा जलाशय में मछली पकड़ने का ठेका मिला हुआ है। वे और उनके पिताजी वर्षों से मछली पकड़ रहे हैं। पवन खुद भी पिछले पंद्रह साल से मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक इतनी बड़ी मछली नहीं पकड़ पाए थे।

पवन ने बताया कि इससे पहले जिले में 45-50 किलो तक की मछली पकड़ी गई थी, लेकिन जो अब मिली है वह आज तक की सबसे बड़ी मछली है। मछली का नाम बीटकार है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This