छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Must Read

In Chhattisgarh, many leaders including former state vice president of Aam Aadmi Party joined BJP.

रायपुर। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के बड़े पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये सभी नेता आप के आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल होने से नाराज चल रहे थे। इन सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर के सक्षम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, चुन्नी लाल साहू, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवरतन शर्मा उपस्थित थे।

नए सदस्यों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुनने पर आप सभी को बधाई। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राष्ट्र को अगर वापस सोने की चिड़िया बनाना है तो वह भाजपा बनाएगी।

भगवान राम को लेकर जारी सियासत को लेकर ओम माथुर ने कहा कि, राम भाजपा के नहीं बल्कि पूरे विश्व के हैं। जिन्होंने राम का अपमान किया है उनसे मैं कहना चाहता हूं कि इस बार हम 400 नहीं बल्कि उसके पार जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 2023 में इतिहास बदला है, लोकसभा चुनाव में हम सब मिलकर 11 कमल के फूल मोदी जी को भेजेंगे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This