गौण खनिज के अवैध परिवहन के मामले में तीन टिप्पर और दो हाइवा पर की गई जब्ती की कार्यवाही

Must Read

गौण खनिज के अवैध परिवहन के मामले में तीन टिप्पर और दो हाइवा पर की गई जब्ती की कार्यवाही

जगदलपुर- कलेक्टर  चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए गुरुवार 16 फरवरी को खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चुना पत्थर और मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर तीन टिप्पर और दो हाईवा को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

खनि विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही बस्तर, भानपुरी और बड़ांजी क्षेत्र में चूना पत्थर और मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इनमें चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और दो टिप्पर तथा मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए एक टिप्पर को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। कार्यवाही जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे द्वारा किया गया।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This