Sunday, October 19, 2025

अप्रैल में कंपनियों से डीलरशिप तक 3,48,847 यूनिट यात्री वाहन हुईं डिस्पैच, जानें कितना बदला बाजार

पैसेंजर व्हीकल्स ने अप्रैल 2025 में 3.49 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की, जो अप्रैल 2024 से 3.9% ज्यादा है।

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

अप्रैल 2025 में देशभर के ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने डीलरशिप तक कुल 3,48,847 यूनिट पैसेंजर व्हीकल्स भेजे, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 4 प्रतिशत ज्यादा है। अप्रैल 2024 में यह संख्या 3,35,629 यूनिट थी। उद्योग निकाय सियाम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने बताया कि यह अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल्स की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है, जिसमें 3.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वहीं, दोपहिया वाहनों की डिस्पैच में भारी गिरावट आई है। अप्रैल 2025 में कुल दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 14,58,784 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत कम है। अप्रैल 2024 में यह संख्या 17,51,393 यूनिट थी। स्कूटर की बिक्री भी 6 प्रतिशत घटकर 5,48,370 यूनिट हो गई, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 8,71,666 यूनिट रह गई। मोपेड की बिक्री भी 8 प्रतिशत कम होकर 38,748 यूनिट रही।

राजेश मेनन ने बताया कि दोपहिया वाहन खंड में पिछले साल के अप्रैल में उच्च आधार प्रभाव था, लेकिन आने वाले महीनों में इस क्षेत्र में सुधार की उम्मीद है। साथ ही, तीन पहिया वाहनों की बिक्री भी मामूली कमी के साथ 49,441 यूनिट रही। मेनन ने यह भी कहा कि ऑटो उद्योग ने अप्रैल 2025 से दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD) 2 के दूसरे चरण के नियम सफलतापूर्वक लागू कर दिए हैं। इसके अलावा, पूरे देश में अब ई-20 अनुरूप गैसोलीन वाहन भी शुरू हो गए हैं।

Latest News

टाटा कर्व EV: 3 लाख की डाउन पेमेंट, कितनी EMI?

Tata Motors ने अपनी स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कूप एसयूवी Tata Curvv EV को लॉन्च करके भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में...

More Articles Like This