Monday, June 23, 2025

28 मिनट के भाषण में आदिवासी-अडानी-अंबानी और संविधान राहुल गांधी बोले- हम हक की बात करते हैं

Must Read

रांची ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों के लिए अपने चुनावी सभा का आगाज ईसाई बहुल सिमडेगा से किया। गांधी मैदान में 28 मिनट के भाषण में उन्होंने आदिवासी, अंबानी-अडानी और संविधान पर फोकस किया।

उन्होंने कहा- हम आदिवासियों, दलितों और पिछड़े की हक की बात करते हैं। इस पर मोदी जी कहते हैं कि राहुल गांधी देश तोड़ने वाली करता है। जब BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तब वे आपके इतिहास, आपके जीने के तरीके को खत्म करने की कोशिश करते हैं। आदिवासी का मतलब है- देश के सबसे पहले मालिक, आदिवासी सिर्फ एक शब्द नहीं हैं, बल्कि आपका पूरा इतिहास है।’

इसके बाद वह लोहरदगा में भी जनसभा करेंगे। झारखंड में दो चरणों 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। पहले फेज में 43 सीटें और दूसरे फेज में 38 सीटों पर वोट पड़ेगा। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।

  • इस वक्त देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, वो खत्म करना चाहते हैं। हम एकता, भाईचारा और संविधान से देश चलाना चाहते हैं।
  • हिन्दुस्तान की सरकार को 90 लोग चलाते हैं। कुछ आईएएस हैं। टैक्स आप देते हैं और ये तय करते हैं कॉलेज कहां बनेंगे, बजट कहां खर्च होगा।
  • आदिवासियों की संख्या 8 फीसदी है, लेकिन इन 90 लोगों में से सिर्फ एक अफसर है। वो भी एकदम पीछे बैठा है।
  • मैं 90 फीसदी लोगों की भागीदारी की बात करता हूं तो मोदी जी बोलते हैं राहुल गांधी देश तोड़ना चाहते हैं।
  • मणिपुर जल गया लेकिन आज तक प्रधानमंत्री नहीं गए हैं। BJP-RSS की विचारधारा ने एक राज्य को जला दिया।
  • रिजर्वेशन की दीवार को तोड़ेंगे और उसका दायरा बढ़ाएंगे।

सिमडेगा और लोहरदगा जिला दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का हिस्सा है। अनुसूचित जनजाति बहुल इस प्रमंडल में विधानसभा की 15 सीटें हैं। इनमें से 11 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST), एक सीट कांके अनुसूचित जाति (SC) और तीन रांची, हटिया और सिल्ली जनरल सीट है।

2019 में इस इलाके में NDA छिटक गया था, जिसका फायदा तब JMM-कांग्रेस और राजद गठबंधन ने उठाया और 15 में से 9 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस बार NDA इंटेक्ट है।

आजसू पार्टी फिर से NDA में है। बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (JVM) का भाजपा में विलय हो गया है। JDU और लोजपा (रामविलास) भी साथ है। दोनों गठबंधन फिलहाल बराबरी पर दिख रहे हैं। 19-20 का ही फर्क है। इसके बावजूद अगर किसी गठबंधन के पक्ष में स्विंग हो गया तो परिणाम बदल सकते हैं।

Latest News

पेड़ मे लटका मिला युवक का शव सोशल मीडिया में मिली सुसाइट नोट ,,,,

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पोंछ के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ 23 वर्षीय युवक गोपी दास महंत...

More Articles Like This