चक्रवात को लेकर IMD ने पांचो दिनों के लिए जारी किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर

Must Read

IMD issued alert for five days regarding cyclone, effect will be seen in Chhattisgarh too

रायपुर। चक्रवात मोका की तेजी हर बदलते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (शनिवार) यानी 6 मई को रात साढ़े आठ बजे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनेगा। इसी को देखते हुए आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात की वजह से नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

वहीं, जो लोग बंगाल की खाड़ी के मध्य में हैं, उन्हें 9 मई से पहले वापस जाने की सलाह दी गई है. 8-12 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जहाजों से सामान जाने के काम पर भी लगा दी गई है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This