Tuesday, February 24, 2026

illegal hotel operations: सेक्स रैकेट की शिकायत के बाद होटल पर छापा, नगर निगम ने मकान किया सील

Must Read

illegal hotel operations बिलासपुर, 4 अक्टूबर 2025: सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई रोड स्थित एक आवासीय मकान में अवैध रूप से संचालित हो रहे ओयो होटल को नगर निगम की टीम ने गुरुवार को सील कर दिया। इस कार्रवाई के पीछे मकान का व्यावसायिक उपयोग और स्थानीय लोगों की शिकायतें प्रमुख कारण रहीं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि होटल की आड़ में वहां संदिग्ध गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं।

Mandirhasoud murder: कुकरा गांव में हत्या से सनसनी, शराब पार्टी के बाद सुरेश धीवर की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस होटल का संचालन गायत्री केडिया नामक महिला द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से यहां रोजाना अजनबी लोग आ जा रहे थे और देर रात तक गतिविधियाँ चलती थीं। इससे क्षेत्र में असुरक्षा और सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था।

Theft during Durga immersion: महिलाओं की सुरक्षा फिर बनी मुद्दा, दुर्गा विसर्जन में खुली व्यवस्था की पोल

स्थानीय लोगों ने कई बार व्यक्तिगत रूप से होटल बंद कराने की कोशिश की, लेकिन संचालन कर रही महिला ने कोई ध्यान नहीं दिया। अंततः तंग आकर नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम को शिकायत सौंपी।

    Latest News

    Murder Case : CCTV में कैद हैवानियत , पुरानी रंजिश में नितिन की हत्या जान बचाने के लिए भागता रहा युवक

    Murder Case , ग्रेटर नोएडा — थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लुक्सर में मंगलवार को...

    More Articles Like This