कर्ज चुका नहीं पाई महिला तो शख्स ने बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कर्ज चुका नहीं पाई महिला तो शख्स ने बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

नागौर। एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के नागौर में एक महिला के साथ एक शख्स ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की। दरअसल, एक महिला ने अपने पति की इलाज के लिए शख्स से कुछ रुपए उधार लिये थे। महिला जब समय पर पूरा कर्ज नहीं चुका पाई तो शख्स ने उसके साथ रेप किया और वीडियो भी बनाया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का पति पैरालाइसिस से पीड़ित है। इलाज के लिए जब पैसे नहीं हुए तो महिला ने किसी जानने वाले से इस बारे में जिक्र किया। उसने नागौर के दिल्ली दरवाजा के पास रहने वाले मेहरदीन के बारे में बताया जो ब्याज पर रुपए देता था। महिला मेहरदीन के पास गई और 10 हजार रुपए कर्ज लेकर घर लौटी और पति का इलाज कराया। आरोप है कि महिला ने मेहरदीन को उधार ली गई रकम में से 5 हजार रुपये दे दिए थे और जल्द ही बकाया राशि देने की बात कही थी।

आरोपी ने ब्याज जोड़कर रकम बढ़ा दी और रकम की मांग करने लगा। महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, एक दिन जब उसका पति बाहर गया था, तो मेहरदीन घर पहुंचा और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड की कोशिश भी की थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद 7 अगस्त को थाने पहुंची महिला ने बताया कि आरोपी ने रेप के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था।

मामले को लेकर नागौर कोतवाली के CIA रमेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने एक शख्स से कुछ पैसे उधार लिए थे। महिला ने पैसे वापस कर दिए, लेकिन आरोपी ब्याज के लिए लगातार उसे परेशान करता रहा और उसके साथ रेप कर वीडियो बना लिया। शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest News

दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी का बड़ा एलान, केजरीवाल के लिए किया ‘त्याग’; वजह है खास

 राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की...

More Articles Like This