जियो कंपनी से बोल रहा हूं, सिम अपडेट करा लो और महिला के खाते से उड़ा लिए 2.62 लाख रुपए…

Must Read

जियो कंपनी से बोल रहा हूं, सिम अपडेट करा लो और महिला के खाते से उड़ा लिए 2.62 लाख रुपए…

रायपुर – साइबर अपराध दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कई लोग इसकी चपेट में भी आ जा रहे हैं जिसको लेकर तरह-तरह के सोशल एक्टिविटीज के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। फिर भी लोग ऑन लाईन ठगी में फस जा रहा है। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है जहां केवाईसी अपडेट के नाम पर एक महिला से 2 लाख 62 हजार रुपए की ठगी कर दी गई। पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के बताएं अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उल्खर निवासी रामेश्वर दास की पत्नी को बीती रात लगभग 11:00 बजे सिम अपडेट के लिए केवाईसी करने का फोन आया। फोन करने वालों ने महिला को केवाईसी के नाम पर 5000 रुपए की मांग की और एनीडेस्क के माध्यम से 5000 रुपए भेज दिया। इसके कुछ क्षण पश्चात ही महिला के खाते से अज्ञात आरोपियों ने दो लाख 62 हजार रुपए पार कर दिए। खबर लगने के बाद महिला के पति ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत पर उन्होंने लिखा है कि उसकी पत्नी को जिओ कंपनी से बोल रहा हूं कह कर अनजान व्यक्ति का फोन आया और उसे आपका नंबर जल्द बंद हो जाएगा की बात कहते हुए केवाईसी अपडेट करने बोला गया जिसके बाद महिला साइबर क्राइम करने वालों की चपेट में आ गई और एनीडेस्क के माध्यम से उसके मोबाइल के कोड को अज्ञात आरोपियों ने साझा कर लिया इसके बाद उसके खाते से 2 लाख 62 हजार रुपए ठगी कर लिए। पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी नजदीकी बैंक शाखा में भी दिया गया है, वहीं इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और कॉल आए नंबर की जांच की जा रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This