कोरबा। बहुचर्चित न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना हत्याकांड के ट्रायल में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। कोर्ट में गवाह कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि साल 2018 में हत्या के बाद मुख्य आरोपी मधुर साहू, सलमा की लाश के पास बैठकर सिगरेट पी रहा था और उसका पसंदीदा गाना “तुझसे नाराज नहीं मैं जिंदगी, हैरान हूं मैं…” गुनगुना रहा था।
0 5 साल बाद मिला था कंकाल,दृश्यम फिल्म की याद दिला गया था हत्याकांड
2018 में लापता हुई सलमा का कंकाल 2023 में फोरलेन सड़क के नीचे 20 फीट गहराई से बरामद हुआ था। गवाह के अनुसार, मधुर ने साथी कौशल श्रीवास के साथ मिलकर सलमा का गला घोंटा था। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए परिजनों को सलमा के मोबाइल से ‘गुमराह करने वाले’ मैसेज भी भेजे गए थे।इस हत्याकांड के खुलासे ने लोगों को अजय देवगन की हिट फिल्म दृश्यम की याद दिला दी थी जिसके प्लॉट में ऐसे ही हत्या के बाद शव को गाड़ने की घटना चित्रित थी।
0 अंतिम दौर में सुनवाई:
सरकारी वकील सुनील सोनवानी ने बताया कि अब तक 41 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। गवाह ने यह भी बताया कि आरोपी महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आदी था। फिलहाल मधुर साहू सहित तीनों आरोपी जमानत पर हैं, लेकिन ताजा बयानों ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
