Husband killed wife and went to Ayodhya, arrested from station
बिलासपुर। पत्नी की तकिए से दम घोटकर हत्या करने बाद पति फरार हो गया था। इस दौरान उसने घर में एक लेटर छोड़ा था कि अयोध्या जाकर नदी में कुदकर खुदकुशी कर लूंगा। लेकिन चकरभाठा पुलिस ने उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि पत्नी रोज-रोज प्रताड़ित करती थी। इसलिए परेशान होकर उसकी हत्या की। चकरभाठा क्षेत्र के सन फ्लॉवर कॉलोनी निवासी जितेन्द्र सेठी (46 वर्ष) ने 10 मार्च के अपने दो बच्चों को बिल्हा स्थित अपने भाई के घर छोड़ दिया था। वहीं वापस अपने घर आकर उसने तकिए से दम घोटकर पत्नी श्वेता सेठी (40 वर्ष) की हत्या कर दी। सोमवार को मौके पर पहुंची चकरभाठा पुलिस को घर के अंदर महिला का शव पड़ा मिला था। वहीं पास ही आरोपी पति द्वारा लिखा गया लेटर मिला था।
लेटर में लिखा था कि बहुत दिनों से परेशान था। कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसलिए पत्नी की मैंने हत्या कर दी। खुदकुशी करने के लिए अयोध्या जा रहा हूं।