पति ने की पत्नी की हत्या फिर खुद झूल गया फंदे पर

Must Read

पति ने की पत्नी की हत्या फिर खुद झूल गया फंदे पर

बिलासपुर में पति-पत्नी दोनों का शव घर पर मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करवा गांव के निवासी रतनलाल बैगा और उसकी पत्नी सुकवरिया बाई का शव शुक्रवार की शाम घर पर मिली जिसे पड़ोसियों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सुख बरिया बाई का शव कमरे में पड़ा मिला वही बरामदे में पति फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर अक्सर विवाद होता था। 12 वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी 12 वर्ष बीतने के बाद भी उन्हें संतान की प्राप्ति नहीं हुई इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। दोनों पति-पत्नी शराब के भी आदि थे।

घटना के पहले दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This