पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Must Read

पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

कबीरधाम। जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और जांच जारी है। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है।

जानकारी के मुताबिक, थाना कुकदुर के ग्राम अमलीटोला बदना में राम सिंग मरावी पत्नी सरोज बाई मरावी के साथ रहता था। घटना के समय दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राम सिंग ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This