मुर्गा लेकर थाना पहुंचे पति-पत्नी , जानें क्या है मामला

Must Read

मुर्गा लेकर थाना पहुंचे पति-पत्नी , जानें क्या है मामला

बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला घायल मुर्गे को लेकर शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिल्दहा निवासी जानकीबाई बिंझवार देसी मुर्गा पालन करती है उसके मुर्गे इधर-उधर घूमते रहते हैं महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पड़ोसी ने मुर्गा चोरी कर उसे मारने की कोशिश की है।

पड़ोसी के द्वारा पहले भी ऐसा कार्य किया जा चुका है जिसकी शिकायत करने पर पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था और उनके पड़ोसी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी  भी दी गई थी।

पुलिस के द्वारा महिला का शिकायत दर्ज कर लिया गया है और शिकायत की जांच की जा रही है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This