नानगुर मण्डल के सैकड़ो समर्थक पहुँचे बस्तर सांसद के निवास,सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली

Must Read

जगदलपुर:- पूरे देश में होली के त्योहार को ले कर उत्साह देखा जा रहा है । वहीं जगदलपुर स्थित बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने सरकारी आवास में बजरंगी कार्यकर्ता सहित अपने समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली। सैकड़ो की संख्या में नानगुर मण्डल के पहुँचे कार्यकर्ताओं ने बस्तर सांसद को रंग गुलाल लगाया।इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा इस बार की होली दोहरी खुशी लेकर आया है। छत्तीसगढ़ में जनता ने दिल खोलकर भाजपा को अपना समर्थन दिया है। छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से यह होली और भी रंग बिरंगा हो गया है।

इस दौरान बस्तर सांसद के साथ कार्यकर्ता और समर्थक भी होली की मस्ती में झूमते नजर आये. होली का जश्न शाम तक आवास में चलता रहा।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने लोगों को हाथ जोड़कर राम राम किए। गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई भी दी. होली के मौके पर उन्होंने ने होली आई रे.. फगन री मस्ती छाई भाई रे… कि होली आई रे गीत भी गाया. बस्तर सांसद के अलग अंदाज को देखकर समर्थकों ,कार्यकर्ताओं में खुशियों का संचार हो गया।

बस्तर सांसद ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। श्री कश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की महिमा अदभुत है।
ये हमारे जीवन को उत्साह, उमंग, उत्सव एवं खुशियों से भर देते हैं। होली का त्यौहार इस बात का प्रमाण है कि अन्याय और असत्य में कितना भी आत्मविश्वास क्यों न हो, सत्य और भक्ति की होलिका में भस्म हो जाते हैं।
रंगों का यह पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। होली बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेद भी मिटाता है। मंत्री नंदी ने कहा कि होली पर्व सभी को प्रेम के रंग में सराबोर कर देता है। इस त्योहार पर भाईचारा और सौहार्द्र और मजबूत होता है। रंगों के इस महापर्व पर हर किसी के जीवन में खुशियों के रंग बिखरें, इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा

    Latest News

    संघर्षों को मात देकर ‘मोंगरा फूल’ की तरह महकी दशमी नाग की किस्मत

    जगदलपुर,07 मार्च 2026/ बस्तर के सुदूर अंचलों में महिला सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिखी जा रही है, जिसका...

    More Articles Like This