दरिंदगी की घटना सुनकर इंसानियत हुई शर्मसार, डेढ़ साल की मासूम के शव के साथ दुष्कर्म
महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले लगातार ही देखने और सुनने को मिलते हैं, लेकिन गुजरात में एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर इंसानियत भी शर्मसार हो गई।
गुजरात के सुरेंद्रनगर में डेढ़ साल की मासूम बच्ची के शव से रेप का मामला सामने आया है। मासूम के अंतिम संस्कार के बाद उसे कब्र से निकलकर उसके साथ दरिंदगी की गई। इस घटना को सुनने के बाद हर कोई हैरान है, साथ की लोग आक्रोशित होकर आरोपी को तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बच्ची कुछ समय से बीमार चल रही थी जिसके चलते 25 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी और उसके शव को दफना दिया गया। लेकिन जब बच्ची के परिजन अगले दिन उस जगह पहुंचे जहां शव दफनाया गया था तो उन्हें शव नग्न हालत में मिट्टी के ऊपर पड़ा मिला। यह सब देखकर परिजन दंग रह गए। डॉक्टरों ने शव के साथ रेप की आशंका जताई है। इंसानित को शर्मसार करने वाली यह घटना गुजरात के सुरेंद्रनगर की है। यहां थानगढ़ इलाके में डेढ़ साल की बच्ची के शव से रेप किया गया है। बच्ची के दिल में जन्म से ही छेद था, उसका इलाज चल रहा था, लेकिन 25 फरवरी को इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई, उसी दिन शव को दफना दिया गया।
बच्ची के पिता का आरोप है कि 26 फरवरी को जब वे लोग उस जगह पहुंचे जहां शव दफनाया गया था, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। दरअसल, बच्ची का शव मिट्टी के ऊपर पड़ा हुआ था, उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई। जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया तो डॉक्टरों ने भी शव के साथ रेप की आशंका जताई। वहीं, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाला कौन है?