शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक हस्तियों संग आमजन ने दी श्रद्धांजलि

Must Read

रामगढ़। झारखंड के दिशोम गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार भोज में नेमरा गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को आयोजित इस भोज में झारखंड ही नहीं बल्कि कई राज्यों से लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने वालों में देश के बड़े राजनीतिक चेहरे भी मौजूद रहे।

बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं

इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक पहुंचे। सभी ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

अलग-अलग पंडाल में हजारों लोगों ने किया भोजन

संस्कार भोज के लिए करीब ढाई विशाल पंडाल लगाए गए थे। एक पंडाल में एक बार में 2500 लोगों के बैठने की क्षमता थी। एक साथ लगभग 8000 लोग भोजन कर सकते थे। भोज में कुल 12 तरह के व्यंजन परोसे गए जिनमें दाल, चावल, पूड़ी, आलू-परवल की सब्जी, मिक्स वेज, मछली फ्राई, मटन, दही, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बुंदिया, पापड़ और सलाद शामिल थे। साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पसंदीदा पकौड़ी भी विशेष रूप से बनाई गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। कई जिलों के सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। धूमकुड़िया केंद्र में पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से हर गतिविधि पर निगरानी रखी गई।

हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं संस्कार भोज में मौजूद रहे और अति विशिष्ट मेहमानों से लेकर आमजन से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से मिलकर श्रद्धांजलि देने आए लोगों का आभार भी जताया।

    Latest News

    नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 लाख रूपये कीमत के 8 किलो गांजा जप्त, 3 व्यक्ति गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त...

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त...

    More Articles Like This