केदारनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा ,2 यात्रियों की हुई मौत

Must Read

केदारनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा ,2 यात्रियों की हुई मौत

रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 जून को दिल्ली से कुछ लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। DL 14 C 5070 नंबर की एक होंडा अमेज में यात्री सवार थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और गहरी खाई में समा गई।

हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घर वालों ने फोन किया लेकिन हादसे की वजह से वो फोन नहीं उठा रहे थे। घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। इसके बाद पुलिस ने नदी किनारे सर्च अभियान चलाया। दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This