एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,7 वाहनों की हुई टक्कर,4 गंभीर रूप से घायल

Must Read

एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,7 वाहनों की हुई टक्कर,4 गंभीर रूप से घायल

मुंबई: खोपोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 7 वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है। मौके पर रेस्क्यू के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची हुई है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This