Horrible accident : भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 यात्रियों की हुई मौत,30 लोग गंभीर रूप से घायल

Must Read

भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 यात्रियों की हुई मौत,30 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। जिससे इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हुई और करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर कर पलट गई। घटना अलसुबह तीन बजे की है। बताया गया कि श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने लोट रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क दुर्घटना का शिकार हुई बस छत्तीसगढ़ से आ रही थी। बस में 65 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 51 पर हुई। बताया गया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे और शुक्रवार की रात वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गया।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This