Monday, March 2, 2026

03 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को फालतू खर्च से होगा बचना, बैलेंस बनाकर करें कोई काम …

Must Read

Horoscope मेष राशि- आज का दिन पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन फालतू खर्च से बचना समझदारी होगी. काम करने का मन बना रहेगा. घर में माहौल सामान्य रहेगा और किसी करीबी का साथ आपको राहत देगा. फालतू खर्च से बचना होगा.

वृषभ राशि- आज का दिन पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी, जरूरतें पूरी होंगी. काफी समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. घर-परिवार का माहौल शांत रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. धीरे-धीरे हलचल दिख सकती है.

मिथुन राशि- आज का दिन काम से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पैसों को लेकर ज्यादा तनाव नहीं रहेगा, लेकिन बेवजह खर्च करने से बचना होगा. दिमाग तेज चलेगा और आप चीज़ों को जल्दी समझ पाएंगे.

कर्क राशि- आज का दिन परिवार का साथ मिलेगा और घर का माहौल आपको संभाले रखेगा. काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है. खर्च सोच-समझकर करें. छोटी-छोटी बातें आपको ज्यादा सोचने पर मजबूर कर सकती हैं. नींद और आराम पूरा न होने पर चिड़चिड़ापन हो सकता है.

सिंह राशि- आज का दिन घर में किसी बात पर बहस से बचें. पैसों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्च भी साथ-साथ बढ़ सकता है. मेहनत का फायदा मिलेगा, बस अहंकार से बचें.

कन्या राशि- आज के दिन काम में ध्यान देंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे. नौकरी या पढ़ाई के लिए समय ठीक है. प्लान बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. पैसों में संतुलन बना रहेगा और थोड़ी बचत भी हो सकती है.

तुला राशि- आज के दिन पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी. काम और घर दोनों को साथ संभालना होगा. रिश्तों में सामने वाले की बात समझने की कोशिश करें. हर मामले में बैलेंस बनाकर चलना पड़ेगा.

वृश्चिक राशि- आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. काम में भरोसा बढ़ेगा और किसी काम की तारीफ भी मिल सकती है. रिश्तों में बात साफ रखें, मन में कुछ न रखें.

धनु राशि- आज के दिन कहीं आने-जाने या यात्रा की बात भी बन सकती है. काम में नए मौके मिल सकते हैं. कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का समय है. घर का माहौल सहयोग वाला रहेगा. खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन हालात संभाल में रहेंगे.

मकर राशि- आज के दिन थकान महसूस हो तो खुद को आराम दें. काम में स्थिरता रहेगी और धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में आती दिखेंगी. घर की कोई जिम्मेदारी बढ़ सकती है. पैसों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है.

कुंभ राशि- आज के दिन दोस्तों या जान-पहचान वालों से मदद मिलेगी. पैसों की स्थिति धीरे-धीरे सुधर सकती है. काम में बदलाव या कुछ नया करने का मन बनेगा.

मीन राशि- आज के दिन खुद को जरूरत से ज्यादा थकाने से बचें. खर्च जरूरत के हिसाब से करें. काम में रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन सब ठीक चलता रहेगा. मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है.

    Latest News

    School Bomb Threat News : राजधानी के 4 स्कूलों में बम की खबर, दहशत में आए हजारों पेरेंट्स

    School Bomb Threat News  , नई दिल्ली — देश की राजधानी में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई...

    More Articles Like This