Horoscope 22 February 2023: आज वृश्चिक और वृषभ वालो के लिए दिन होगा अच्छा, पढ़े राशिफल

Must Read

Love Horoscope 22 February 2023: आज का दिन (22 फरवरी) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 5

वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि माहौल मस्ती का है। आपकी मुलाकात काफी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है। आप उसके साथ यादगार समय बिताएंगे। सितारे आपके पक्ष में हैं, यह व्यक्ति आपका काफी करीबी बन सकता है। अभी के लिए अपनी काम सबंधित सभी चिंताओं को एक तरफ रख दें और इस खास व्यक्ति के साथ खास समय के एक एक पल का आनंद लें। आपको कई नई बातें भी पता चलेंगी।

  1. भाग्यशाली रंग : काला
  2. भाग्यशाली अंक : 1

मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि अगर आप एक रिश्ते में है, तो बार-बार बातों को न दोहराएं। आपको याद रखना है कि किसी को निश्चित रूप से आप के लिए बनाया गया है। जब सही समय आएगा तो कुदरत खुद उस अनमोल उपहार को आपके सामने उपस्थित कर देगी। आप खुद अपने प्यार को आपको ढूढ़ने दो, तब तक अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताएं और हो सकता है वह उपहार उधर ही कही छिपा हो, अपनी आशा को न छोड़ो।

  • भाग्यशाली रंग : नीला 
  • भाग्यशाली अंक : 10

कर्क: गणेशजी कहते हैं कि आपको दुसरे लोगों की लव लाइफ के ड्रामे का हिस्से बनने के लिए मजबूर किया गया है। आपको स्पष्ट तौर पर इससे बचना चाहिए और अगर आप नही बच सकते तो आपको किसी का भी पक्ष नही लेना चाहिए। दोनों विरोधी पक्षों को आप सही सलाह तो दे ही सकते हैं, वह बेशक दें। अपने लिए कुछ नए और जबरदस्त प्लान बनाएं।

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 4

सिंह: गणेशजी कहते हैं कि आपको किसी मजाकिया आदमी के साथ बहुत मजे करने का मौका मिलेगा।  वह आपके दिल के बहुत करीब भी है और आपको कोई ऐसी ही हमसफर चाहिए। दूसरों की उन बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, जिसमें वे आदर्श पार्टनर के बारे में बताते हैं। व्यवहारिक और संवेदनशील बनें। अगर आपको वास्तविकता कुछ रास नही आ रही तो आप इसे सुधारने के लिए तो कुछ कर ही सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 8

कन्या: गणेशजी कहते हैं कि इससे पहले कि आप दूसरों से प्यार की अपेक्षा करें, आपको खुद को प्यार करना सीखना होगा। आपको आज यही बात स्पष्ट रूप से सीखनी है। यह समय आपके लिए अपने मन की आवाज सुनने और खुद को वह प्यार और इज्जत देने का है जिसके आप हकदार हैं। इसके बाद आपको प्यार की तलाश में बाहर नही जाना पड़ेगा। इसकी जगह आपके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के कारण अच्छे ओर सार्थक लोग खुद आपकी जिंदगी में आना चाहेंगे।

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 15

तुला: गणेशजी कहते हैं कि आप अपने पार्टनर की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी करने को काफी उत्साहित हैं लेकिन गलती से यह बस एक सामान्य और रूटीन मुलाकात बनकर रह जाएगी। यहां तक कि आपके पसंदीदा मेहमान भी नहीं आ पाएंगे फिर भी आपके पार्टनर आपकी देखभाल और अपने लिए आपकी फिक्र से प्रभावित होंगे। आपको भी इससे संतुष्टि मिलेगी।

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 2

वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि आप जिस तरीके से रोमांटिक महसूस कर रहे हैं उससे खुद आपको भी अचरज होगा। आज तो संभावना यह है कि आप ऐसे बोल्ड तरीके से व्यवहार करेंगे जैसे आप सामान्य तौर पर कभी नही करते। इससे सभी को अचरज होगा। आपके पार्टनर भी चौंक तो जाएंगे लेकिन खुश होंगे। लंबी रोमांटिक सैर पर जाकर एक साथ समय बिताकर इस मौके का पूरा फायदा उठाएं।

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 11

धनु: गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन बस मस्ती मजे और डिनर के लिए बहुत अच्छा है। आपके आसपास बहुत सारे लोग आपको आकर्षित करने के लिए मंडराएंगे। इनमें से सब अपना स्वार्थ ही देख रहे हैं, इनमें से एक भी गंभीरता से सोचने के लायक नहीं है। हालंकि उनमें से कोई एक आपका अच्छा दोस्त बन सकता है जिसके साथ आप दोस्ती रख सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 3

मकर: गणेशजी कहते हैं कि जहां तक संबंधों का सवाल है, दिन अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ एक शांत समय का आनंद ले पाएंगे। जो आपके पास है उसी के साथ खुशियां मनाएं। छोटे मोटे घरेलू कामों में अगर आप पार्टनर की सहायता करेंगे तो आपके सबंध में इससे एक तरह की संतुष्टि आएगी, जिससे आपको खुशी और आपके प्यार को एक नया आयाम मिलेगा।

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे
  • भाग्यशाली अंक : 14

कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन रोमांस के लिए बहुत अच्छा है। आप किसी अंतरंग योजना से किसी खर्चीली सरप्राइज से उन्हें खुश और चकित कर देने की योजना बना सकते हैं। आपको भी शायद बदले में उनसे कोई ऐसे ही सरप्राइज मिले। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इसका पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ एकांत समय बिताने की योजना बनाएं। अगर परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहें हैं तो यह सर्वोतम समय है।

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 6

मीन: गणेशजी कहते हैं कि आप भावुक और प्रेम से ओतप्रोत हैं। आप अपने साथी के साथ एक बहुत ही गहन संबंध अनुभव कर रहे है। आप दोनों एक दूसरे के साथ का आनंद लें। आज का दिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का दिन है। हर रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए उसे कुछ समय देना पड़ता है ताकि वो सही तरह से फले फुले। ऐसा न करने पर वह बहुत जल्द ही खत्म हो सकता है। अपने मित्रों और परिवार से भी मिले क्योंकि उन्हें आप की जरूरत है।

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 7

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This